मधुपुर। जिला पुलिस कफ्तान सुभाष चंद्र जाट के निर्देश पर मधुपुर थाना की पुलिस ने गिरिडीह मधुपुर मुख्य सड़क मार्ग पटवाबाद मोड़ पर एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया । इस दौरान पुलिस ने सड़क पर आने जाने बाइक व कार को रॊककर डिक्की की जांच की गई । वाहन चालकों से उनका लाइसेंस बीमा समेत अन्य कागजात की भी जांच की गई । कई वाहन चालकों को हिदायत भी दिया गया कि बिना हेलमेट के बाइक ना चलाएं । वरना दोबारा पकड़े जाने पर जुर्माना वसूला जाएगा । पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना व अपराध को रोकने के लिए एंटी क्राइम के तहत वाहन चेकिंग चलाया जा रहा है। साथ ही जिले में लगातार बढ़ते क्राइम को देखते हुए एएसआइ डीके मिश्रा के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जाँच के दौरा लोगों की हेलमेट व गाड़ी के पेपर की जांच की गई। वही चार पहिया वाहनों में सफर कर रहे लोगो का सीटबेल्ट डिक्की की जाँच की गई वही सीमित से ज्यादा लोगों को लेकर चल रहे वाहन चालकों को कड़ी हिदायत दे कर छोड़ा गया। मौके पर पुलिस के जवान मौजूद थे!