रांची। झारखंड में सात दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की गई है पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह के निधन के कारण भारत सरकार की ओर से 26.12.2024 से 01.01.2025 तक सात दिवसीय राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया गया है। इस कारण झारखंड में भी सात दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की गई है।
झारखंड सरकार सात दिनों के राजकीय शोक के दौरान झारखण्ड राज्य के उन सभी भवनों, जहाँ नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाते हैं, पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे एवं किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा। दिनांक 28.12.2024 को खोजाटोली, नामकुम में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना कार्यक्रम भी स्थगित किया गया है।
राजकीय शोक के कारण झारखंड की सबसे महत्वाकंाक्षी योजना भी तत्काल टल गया है।