गिरिडीह।गिरिडीह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश के आलोक में जमुआ प्रखंड के सिकदारडीह में खराब चापाकल के मामले को संज्ञान में लेकर संबंधित विभाग के द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए दोनो चापाकलो को ठीक कर दिया गया है। अब आमजनों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है। जिससे आमजनों में काफी उत्साह है।
विदित हो कि विभिन्न समाचारों व अखबारों में जमुआ प्रखंड के सिकदारडीह में खराब पड़े चापाकल की खबर प्रकाशित किए गए थे, जिसकी गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि जल्द से जल्द चापाकल की मरम्मती सुनिश्चित कराई जाय। जिस पर संबंधित विभाग के द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए दोनों चापाकलो को ठीक कर दिया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों के द्वारा स्थल निरीक्षण कर वस्तु स्थिति का जायजा भी लिया।