प्रखंड प्रमुख के साथ किया गया अभद्र व्यवहार 

मेहरमा । मेहरमा प्रखंड के माल प्रतापपुर पंचायत अंतर्गत मनरेगा योजना के तहत चल रहे लालू बांध की खुदाई योजना का निरीक्षण करने पहुंची मेहरमा प्रखंड प्रमुख कंचन कुमारी के साथ अभद्र व्यवहार एवं जातिसूचक गाली देने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार, प्रखंड प्रमुख एवं उनके समर्थक योजना स्थल पर निरीक्षण करने पहुंचे थे। उसी वक्त योजना स्थल पर कार्य कर रहा मजदूरों से पूछताछ की गई जिसके दौरान मजदूर के द्वारा प्रमुख को कुछ अपशब्द बात बोल दी गई उसी के दौरान मोहम्मद तनवीर आलम, मोहम्मद अमीर, मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद योगी के द्वारा प्रमुख को जातिसूचक के साथ-साथ गंदी गंदी गाली दी गई वही प्रमुख के साथ हुई घटना को लेकर बीच-बचाव करने पहुंचे उक्त पंचायत के पंचायत समिति सदस्य का पुत्र मोहम्मद शमशाद खान को मिलकर मारपीट करने लगा साथ ही उसके गले से सोने का चयन छीन लिया गया। उक्त बातों की शिकायत ठाकुरगंगटी थाने में दी गई आवेदन पर लिखा गया है।इस संबंध में माल प्रतापपुर पंचायत के मुखिया मोहम्मद तनवीर आलम ने बताया कि जिस मनरेगा योजना स्थल पर प्रमुख निरीक्षण करने पहुंची थी। मजदूर पहला दिन काम कर रहा था। और मेहरमा प्रमुख के साथ कोई भी जातिसूचक या अभद्र व्यवहार नहीं हुई है लगाया गया सभी आरोप बेबुनियाद है। मुझे फंसाने की साजिश रची जा रही है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/iorf

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *