प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन

IMG-20221116-WA0017
पीएमईजीपी योजना के तहत स्वरोजगार के लिए 50 लाख तक का लोन, 35 परसेंट तक सब्सिडी के साथ दिया जाता है

बासुकीनाथ। जरमुंडी प्रखंड के चोरडीहा स्थित गवर्नमेंट टूल रूम एंड ट्रेंनिंग सेंटर में खादी और ग्रामोद्योग आयोग के सौजन्य से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के दौरान संस्थान के छात्र-छात्राओं एवं फैकल्टी मेंबर को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआसी प्रबंधक आर.सी गुप्ता, जिला समन्वयक श्यामदेव चौधरी, असिस्टेंट डायरेक्टर केवीआईसी एस.के मिश्रा एवं एसबीआई शाखा प्रबंधक अतिथि के रुप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों व वक्ताओं के द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया गया.। युवाओं को स्वरोजगार की प्रेरणा देने के साथ ही उन्हें इस कार्यक्रम का लाभ लेने की सलाह दी गई। वक्ताओं ने बताया कि पीएमईजीपी सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसमें स्वरोजगार के लिए 50 लाख तक का लोन 35 परसेंट तक सब्सिडी के साथ दिया जाता है। इच्छुक युवा इसके लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं, किस तरह के प्रोजेक्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं, समेत अन्य जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में मंच का संचालन के.के तिवारी ने किया। संस्थान के प्राचार्य बिहारी लाल ने सभी अतिथियों को टूल रूम में कार्यक्रम कराने के लिए अपना आभार प्रकट किया एवं सभी छात्र छात्राओं से इस योजना का लाभ लेने के लिए अपील किया गया। इस मौके पर संस्थान के सभी कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/gbgq

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *