दुमका जरमुंडी प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय चंपातरी के प्रधानाध्यापक और पारा शिक्षक दीनानाथ चालक (57) का शुक्रवार दोपहर हृदयगति रुकने से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि दीनानाथ चालक रोज़ की तरह विद्यालय पहुंचे थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही परिजनों ने उन्हें तुरंत फूलों-झानों मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, दुमका में भर्ती कराया। जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस पहले चिकित्सकों ने सीपीआर देकर उनकी जान बचाने का प्रयास किया। इस घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।