प्रभात फेरी निकाल लोगों को दी गई न्यायिक जानकारी

IMG-20221127-WA0034
पाकुड़।  संविधान सप्ताह के तहत रविवार को शहर के न्याय सदन से प्राधिकार की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालकृष्ण तिवारी ने किया। प्रभात फेरी न्याय सदन से प्रारंभ होकर शहर के भगतपाड़ा, हाटपाड़ा, बिरसा चौक होते हुए अंबेडकर चौक तक पहुंचा और वहां से वापस न्याय सदन में समाप्त हुई। प्रभात फेरी के दौरान हैंड बिल भी बांटे गए जिसमें प्ली बारगेनिंग को लेकर कई विशेषताएं एवं सुविधाओं को भी अंकित किया गया था। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालकृष्ण तिवारी ने बताया कि संविधान के बारे में लोग जाने समझे और संविधान के आदर्शों का पालन करें। मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिल्पा मुर्मू, प्रधान न्यायधीश व्यवहार न्यायालय राधाकृष्णन, अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश द्वितीय चौधरी एहसान, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रफुल्ल कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अजय कुमार गुड़िया, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी निर्मल भारती, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कमल प्रकाश, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता मो. मोहिउद्दीन, डीडीसी मो. शाहिद अख्तर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल, नगर थाना प्रभारी सह निरीक्षक मनोज कुमार, एसआई अभिषेक कुमार, एएसआई योगेश यादव सहित अन्य मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/6vp2

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *