बजरंगबली लोकनाथ साई मंदिर में गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन

Sai Palki_Dumka (1)

दुमका, 21 जुलाई 2024 (रविवार) – बजरंगबली लोकनाथ साई मंदिर, टाटा शोरूम चौक, दुमका में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह साईनाथ की पूजन और मंगलपाठ से हुई। इसके बाद साई सतचरित्र पाठ किया गया।

मंदिर में भक्तों द्वारा आरती की गई। संध्या 6 बजे धूप आरती के बाद 6:30 बजे साईनाथ की भव्य एवं पवित्र पालकी यात्रा मंदिर प्रांगण से निकलकर नगर भ्रमण को गई और यात्रा का समापन पुनः मंदिर प्रांगण में हुआ। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पालकी को कंधा देकर अपना जीवन यथार्थ किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रंजन सिन्हा, सचिव उत्तम कुमार गुड्डू, कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाह, मंदिर पुजारी नीरज मिश्रा, अरुण सिंह, डॉक्टर मनोज कुमार घोष, सुमन शाह, देवेंद्र चौधरी, अमिता घोष, पूनम वर्मा, जितेंद्र शाह, डॉक्टर अमरेंद्र यादव, आदित्य कुमार, अमर कुमार, राजेश कुमार, ब्रजेश कुमार, ओमियो सिंह, विनोद सिंह, प्रिया दास, माही, अंशिका, समिष्ठा दास, हरसिल बॉय, मनी चौधरी, रामप्रवेश साह, नन्दा स्वामी, प्रतिमा अंबास्थ, मधुकर सहाय, रंजीत राय, अमृता कुमारी, मनोज मिश्रा, राजेश राज, छोटू साह, मनीष आदि उपस्थित थे।

यह आयोजन सभी श्रद्धालुओं के लिए एक अद्भुत और आध्यात्मिक अनुभव साबित हुआ।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/i8mx