मोहनपुर। जाड़े की जैसे ही शुरुआत हुई तो निर्धन व सहायक लोगों के बीच गर्म कपड़ा बांटने के लिए सामाजिक लोगों का हाथ भी आगे बढ़ने लगे और ठंड के चलते लोगों को थोड़ी राहत देने का अभियान में जुड़ने लगे। इस बीच जिला परिषद शांति देवी ने शुक्रवार को गरीब बच्चे वृद्ध महिलाएं के बीच कपड़े वितरण किया गया । इसके साथ ही महिलाओं से बात कर बच्चे को शिक्षित करने का आह्वान भी किया गया। इस बीच रिपब्लिक नेशन संवाददाता ने बात करने पर बताया कि गरीब निर्धन व असहाय की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। गरीबों का भी अपना कर्तव्य होता है कि अपने बच्चे को शिक्षित करें । इसमें वह शिक्षित बनकर देश समाज की सेवा कर सके। इस बीच असहाय व निर्धन लोगों के चेहरों पर खुशी की मुस्कान साफ तौर पर दिख रहे थे।