मधुपुर। नगर पार्षद के द्वारा बढ़ाए गए स्टॉल र्टेक्स को लेकर गुरुवार को मधुपुर फुटबॉल ग्राउंड मैदान में स्टॉल धारकों की एक बैठक अरविंद यादव की अध्यक्षता में की गई! इस मौके पर मधुपुर के तमाम स्टॉल धारक उपस्थित रहे। सभी एक ज्ञापन तैयार कर झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण खेलकूद कला संस्कृति मंत्री क्षेत्र विधायक हफीजुल हसन, मधुपुर अनुमंडल सह कार्यपालक पदाधिकारी और नगर पार्षद कार्यकारिणी अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर स्टॉल धारकको ने अपने ज्ञापन में कहा है कि मधुपूर एक गांव की शहर है। इसके बाद हम सभी स्टॉल धारक करोना काल में 2 वर्ष तक दुकानें बंद रखी और हम लोगों के बीच माली हालात इस समय काफी दयनीय हो गई थी। सारी पूंजी खत्म हो गई। इस परिस्थिति में अचानक नगर पार्षद के द्वारा हम स्टॉल धारकों के ऊपर इतनी बड़ी बोझ लाद देना यह अच्छी बात नहीं है ! उन्होंने कहा हमारे स्टॉल का टैक्स नगर पार्षद के द्वारा 2 गुना बढ़ा दिए गए हैं, जबकि करोना काल का टैक्स हम लोग तीन किस्त में वसूल कर रहे हैं। इसके बाद भी नगर पार्षद के द्वारा सूचना दी गई है कि सरकार के दबाव है कि पूर्व की दर को निरस्त करते हुए स्टॉल धारकों से नई दर की टैक्स वसूल की जाए जो हम स्टॉल धारक देने के लायक नहीं है! सरकार से मांग है कि जिस तरह से हम लोग टैक्स देते आ रहे हैं वही दर लागू रखा जाए इसको लेकर 107 स्टॉल धारकों ने अपने ज्ञापन में हस्ताक्षर कर मंत्री और विभाग से मांग की है!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/0x5w