दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका के नगर थाना क्षेत्र में बाप ने बेटे और उसके साथियों को कैंची घोंपकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के कुमारपाड़ा की है। इस घटना के बाद आनन फानन में घायलों को दुमका के फूलो झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल मे ंभर्ती कराया गया। चिकित्सक घायलों को इलाज कर रहे है। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल है जबकि अन्य कई लोग को हल्की चोटें आयी है। नगर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कुमार पाड़ा में दो युवकों को कैंची घोंपकर घायल कर देने की सूचना मिली है दोनों का इलाज चल रहा है पुलिस बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई करेगी।
इस मामले में अब तक जानकारी मिल रही है आरोपी मो मुन्ना ने अपने ही बेटे साहिल हुसैन और उसके साथी सोहेल अंसारी को लेकर कैंची घोपकर घायल कर दिया है जिसमें से मो मुन्ना का बेटा साहिल को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिये रेफर कर दिया है वहीं सोहेल अंसारी का इलाज चल रहा हैं इस घटना के बाद से सैकड़ों लोगों की भीड़ दुमका के फूलो झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जुटी हुई है। सूत्रों की माने तो आरोपी अपने बकरी को लेकर लौट रहा था इसी दौरान उसके बेटे और उसके साथी उस पर टोन कस रहे थे।