देवघर। सोशल मिडीया पर वायरल हो रहे एक विडीयो जिसमें एक व्यक्ति द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपने खुद के कमर से पिस्टल निकालकर फायरिंग कर रहा था को आज देवघर पुलिस द्वारा साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है। देवघर पुलिस द्वारा कल जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति जिसमें सोशल मिडीया पर वायरल हो रहे एक विडीयो जिसमें एक व्यक्ति द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपने खुद के कमर से पिस्टल निकालकर फायरिंग कर रहा था को आज देवघर पुलिस द्वारा साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। यह व्यक्ति मुखिया पति पप्पु चौधरी, उम्र 42 वर्ष, पे0- स्व0 कामदेव महथा, वर्तमान सा0- सलौनाटांड, थाना नगर, जिला देवघर, स्थायी पता- सा0- विकास नगर, गिधनी, जसीडीह थाना, देवघर-जिला है। इनके द्वारा अपने लाईसेंसी हथियार से बार बालाओं के साथ डांस करने के क्रम में हर्ष फायरिंग किया जा रहा था। उक्त संबंध में जसीडीह थाना में कांड दर्ज किया गया था। दर्ज कांड के आधार पर प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है तथा इनके लाईसेंसी पिस्टल साथ में 05 राउंड जिन्दा बुलेट तथा उक्त हथियार का अनुज्ञप्ति पत्र को जप्त किया गया । अग्रतर अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम एवं पता
पप्पु चौधरी, उम्र 42 वर्ष, पे0- स्व0 कामदेव महथा, वर्तमान सा0- सलोनाटांड, थाना नगर, जिला देवघर, स्थायी पता सा0- विकास नगर गिधनी, थाना जसीडीह, जिला देवघर
जप्त सामानों का विवरण
एक लाईसेंसी सेमीऑटोमेटिक पिस्टल, 05 राउंड जिन्दा गोली
पप्पु चौधरी का उक्त हथियार का लाईसेंस ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/9x69