बासुकीनाथ में 14.91 करोड़ की लागत से रिंग रोड पथ का होगा निर्माण

images
बासुकीनाथ। विश्व प्रसिद्ध बाबा बासुकीनाथ की नगरी में मेला क्षेत्र के विस्तारीकरण के साथ साथ अब सावन-भादो माह एवं अन्य भीड़भाड़ के दिनों में मेला क्षेत्र में लोगों को अब जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। बासुकीनाथ नगर पंचायत क्षेत्र में रिंग रोड के निर्माण की कवायद प्रारंभ हो गई है। बासुकीनाथ में 14.91 करोड़ की लागत से रिंग रोड पथ का निर्माण कराया जायेगा। झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग से बासुकीनाथ में रिंग रोड पथ, हैलीपैड पहुंच पथ और भव्य निरीक्षण भवन का निर्माण होगा। विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि पथ निर्माण विभाग की और से सड़क योजना का डीपीआर तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इसकी स्वीकृति दी जायेगी। इसके बाद प्रशासनिक एवं तकनीकि स्वीकृति की प्रक्रिया शुरू होगी। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि प्रशासनिक व तकनीकि स्वीकृति के उपरांत इसका निविदा निकाल कर रोड निर्माण का कार्य शुरू किया जायेगा। स्थानीय विधायक सह सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने बताया कि इस रोड के निर्माण होने से बासुकीनाथ मेला क्षेत्र का विस्तार होगा। यहां के लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। कहा कि रिंग रोड का निर्माण होने से श्रावण-भादो माह के अलावा अन्य भीड़-भाड़ के दिनों में भी मेला क्षेत्र में लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी, दुमका -देवघर मुख्य मार्ग पथ में आवागमन करने वालों को वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था सुलभ होगी। इसके साथ ही भागलपुर से बासुकीनाथ के रास्ते दुमका जाने वाले अथवा देवघर जाने वाले यात्रियों के साथ-साथ पालोजोरी, रांची जाने वाले यात्रियों को भी वैकल्पिक मार्ग की सुविधा उपलब्ध होगी। रिंग रोड के निर्माण से बासुकीनाथ क्षेत्र में विस्तारीकरण के साथ-साथ तारा मंदिर जोरिया में भी पुल का भी निर्माण होगा। जिससे आने वाले समय में यात्रियों को मंदिर जाने के लिए कई वैकल्पिक मार्ग भी सुलभ हो जाएंगे। इसके साथ ही इस इलाके की तस्वीर भी बदल जाएगी। रिंग रोड पथ बासुकीनाथ मंदिर के पूर्वी दिशा में बासुकीनाथ-दुमका मुख्य पथ से हैलीपैड के बगल से तारा मंदिर होते हुए दर्शनीयाटिकर तक रोड बनेगा। इस पथ के निर्माण को लेकर यहां के स्थानीय ग्रामीण प्रसन्न हैं तथा कृषि मंत्री बादल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके इस कार्यों की प्रशंसा कर रहे हैं। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/zczz

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *