बिरसा मुंडा की जयंती पर सखी मंडलों को बांटा गया चेक

IMG-20221116-WA0000
 
बसंतराय। झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती बसंतराय प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाई गई। क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर भगवान बिरसा को याद किया गया। बसंतराय प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख अंजर अहमद, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाष चंद्र दास, अंचलाधिकारी मुंशी राम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आलमगीर आलम, जिला परिषद सदस्य एहतेशामु उल हक, जिला परिषद सदस्य अरशद वहाब, विधायक प्रतिनिधि प्रमोद झा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सोनी झा, बीस सूत्री समिति के प्रखंड अध्यक्ष सुल्तान अहमद, जेएमएम नेता कृष्णा मुर्मू आदि के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया। इस मौके पर प्रमुख अंजर अहमद ने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले क्रांतिकारी मतवालों का अंदाज निराला था। अंग्रेजों से देश को आजादी दिलाने वाले महापुरुष कई रहे, जिन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। ऐसे ही एक महान क्रांतिकारी महापुरुष, जिन्हें बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के आदिवासी लोग आज भी भगवान की तरह पूजते हैं, उनका नाम बिरसा मुंडा है, जिन्हें देखकर अंग्रेज सत्ता थरथराती थी। जिनकी ताकत का लोहा पूरी अंग्रेज हुकूमत मानती थी।  कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आलमगीर आलम ने कहा कि अंग्रेजों के शोषण के खिलाफ आंदोलन करने वाले बिरसा मुंडा अपनी शहादत के बाद भगवान का दर्जा प्राप्त किए। आदिवासी समाज के लोग उन्हें भगवान की तरह पूजा करते हैं। उनका नारा था- रानी का राज खत्म करो, हमारा साम्राज्य स्थापित करो। वह मुंडा आदिवासी समाज से आते थे। झारखंड में उन्हें लोग धरती आबा के नाम से पुकारते हैं। आगे कहा महानायक बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को जन्म हुआ था। वहीं झारखंड राज्य की स्थापना भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के दिन 2000 में किया गया था।इस मौके पर सखी मंडली महिलाओं को चेक दिया गया तथा गरीब जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण भी किया गया।
 
 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/namr

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *