यूजी सेमेस्टर 1 ओल्ड कोर्स का
दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के परीक्षा विभाग ने शनिवार को यूजी सेमेस्टर-1 ओल्ड कोर्स का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया। विश्वविद्यालय की ओर से जारी किये परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 2 सिंतबर से परीक्षाएं शुरू होकर 16 सितम्बर चलेंगी। परीक्षा द्वितीय पाली में आयोजित की जाएगी। विस्तृत रूटीन विश्वविद्यालय के वेबसाइट में जारी किया गया है।
संथाली कल्चर स्टडीज के एम.ए. सेमेस्टर एक की परीक्षा
दुमका। संथाली कल्चर स्टडीज के एम.ए. सेमेस्टर एक की परीक्षा के लिए परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि भी परीक्षा विभाग द्वारा शनिवार को जारी कर दिया गया। उक्त कोर्स के छात्र-छात्राएं 25 से 31 अगस्त तक परीक्षा प्रपत्र ऑनलाइन भर सकते है तत्पश्चात भरे हुए परीक्षा प्रपत्र को 1 से 3 सितम्बर के बीच सम्बन्धित विभाग ने जमा करना है
25 अगस्त से भरें यूजी सेमेस्टर तीन का परीक्षा फॉर्म
दुमका। विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने शनिवार को यूजी सेमेस्टर-3, सत्र 2021-24 के लिए परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि घोषित कर दिया गया. उक्त कोर्स के सभी छात्र-छात्राएं बिना विलंब शुल्क के 25 से 31 अगस्त तक एवं 200 और 500 विलंब शुल्क के साथ क्रमशः 1 से 3 सितम्बर और 4 से 6 सितम्बर तक परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं ऑनलाइन भरे गए परीक्षा फॉर्म का हार्डकॉपी 8 से 9 सितम्बर के बीच सम्बन्धित कॉलेज में सभी छात्रों को जमा करना होगा
बी.एड. सेमेस्टर-4 का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी
दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार को बी.एड. सेमेस्टर-4 का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षा जहाँ 22 से 31 अगस्त तक आयोजित होना था वहीं अब यह परीक्षा 12 से 16 सितम्बर तक आयोजित की जायेगी झारखंड में हो रहे पीजीटी परीक्षा के कारण बहुत से छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से अनुरोध किया था कि परीक्षा तिथि को आगे बढ़ा दिया जाए छात्रों के अनुरोध पर शनिवार को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्र हित में परीक्षा तिथि आगे बढ़ा दिया गया.