दुमका, 7 फरवरी 2025: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के संगठनात्मक महापर्व के तहत दुमका जिले के बीजेपी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता दुमका सदर मंडल अध्यक्ष मणिलाल गृही ने की, जबकि मुख्य रूप से दुमका सदर चुनाव अधिकारी अमरेंद्र सिंह और सह चुनाव अधिकारी गुंजन मरांडी उपस्थित रहे।
बैठक में संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें पार्टी को जड़ से मजबूत बनाने के लिए कार्ययोजना बनाई गई। इस दौरान दुमका सदर के 13 शक्ति केंद्रों में बूथ समितियों के गठन के लिए संयोजकों की नियुक्ति की गई। जिनके नाम निम्नलिखित हैं:
- घाट रसिकपुर – बच्चन पांडे
- कुरूवा – रंजीत यादव
- सरवा – पिंटू साह
- पुराना दुमका – मनीष कुमार
- बंदरजोड़ी – बैजनाथ यादव
- लखीकुंडी – सागर साहनी
- कड़हलबिल – रामकुमार साह
- दुधानी – विजय साह
- गादीकरैया – नरेश मंडल
- भुरकुंडा – दुलाल चंद्रपाल
- मालभंडारो – शंकर तिवारी
- हरिपुर – हृदय पंडित
- कैरबनी – मनोहर मरांडी
इस अवसर पर दुमका सदर चुनाव अधिकारी अमरेंद्र सिंह ने कहा, “बीजेपी का संगठनात्मक ढांचा ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। बूथ स्तर पर मजबूत संगठन के बिना कोई भी चुनाव नहीं जीता जा सकता। पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्पण और परिश्रम ही बीजेपी को अजेय बनाता है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हर बूथ पर बीजेपी की मजबूत उपस्थिति हो और हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ बने।”
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की लोकतांत्रिक परंपराओं को सशक्त करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर बल दिया। सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें।