बीडीओ ने प्रखंड में चल रहे विभिन्न योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की

IMG-20221130-WA0010
पाकुड़।  पाकुड़िया प्रखंड सभागार भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रखंड में चल रहे विभिन्न योजनाओं को लेकर मुखिया एवं पंचायत सचिव के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। मौके पर बीडीओ ने प्रखण्ड के पंचायतों में चल रहे सभी योजनाओ का पंचायतवार समीक्षा की। वहीं बीडीओ ने पंचायत में चल रहे अपूर्ण प्रधानमंत्री आवास एवं अम्बेडकर आवास को लेकर पंचायत सचिवों को एक सप्ताह के अंदर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं उपस्थित सभी सचिवों से पंचायत अंतर्गत मनरेगा योजना अंतर्गत वृक्षारोपण कार्य, मुख्यमंत्री पशुधन योजना की समीक्षा की गई। साथ ही अन्य लंबित कार्यों की समीक्षा कर कार्यों में तेजी लाने का कड़ा निर्देश दिया गया। मौके पर बीपीओ जगदीश पंडित, बीपीआरओ त्रिदीप कुमार शील, सहायक अभियंता रोहित गुप्ता , कनिय अभियंता लालू रविदास , कनीय अभियंता प्रेम प्रकाश टुडू एवं सभी पंचायत के पंचायत सचिव, मुखिया अनिता सोरेन, अरविंद टुडू , ब्रेन्तियुस हेम्ब्रम, मोनिका सोरेन सहित ग्रामरोजगार सेवक उपस्थित थे।

मतदाता पहचान पत्र को गरुड़ा ऐप के माध्यम से अपलोड करने का दिया निर्देश

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय सभागार भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी मनोज कुमार के अध्यक्षता में दो अलग-अलग बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। पहला बैठक प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ के साथ की गई जिसमें बीडीओ ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्राप्त प्रपत्र को नए मतदाता पंजीकरण के लिए भरना तथा आधार कार्ड को मतदाता पहचान पत्र से जुड़ने ऑनलाइन प्रपत्र 6 भर कर यूआईडीएआई के साथ पंजीकृत करना ब्लैक एंड वाइट पोर क्वालिटी को सुधार कर रंगीन फोटो गरुड़ा ऐप के माध्यम से अपलोड करने का निर्देश दिया साथ ही यह बताया कि 18 वर्ष पूरा होने वाले सभी व्यक्तियों का वोटर कार्ड बनाने हेतु अपने बूथ के अंदर घर घर जाकर लोगों को प्रपत्र 6 भरकर चढ़ाना सहित अन्य बातें कहीं। मौके पर बीपीओ जगदीश पंडित, पंचायती राज पदाधिकारी प्रदीप कुमार शील, सहायक अभियंता रोहित गुप्ता, कनीय अभियंता लालू रविदास प्रेम प्रकाश टुडू एवं सभी पंचायत सचिव एवं प्रखंड क्षेत्र के बीएलओ उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/i4we

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *