भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा कार्यसमिति की बैठक आयोजित

IMG-20221213-WA0138
पाकुड़।  महेशपुर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला पाकुड़ के मोर्चा के जिला पदाधिकारियों एवं प्रखंड अध्यक्ष की बैठक महेशपुर प्रखंड के कैराछतर फुटबॉल मैदान में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष योगेश टुडू ने किया तथा संचालन किस्टू सोरेन ने किया। इस बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बोरियो विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ताला मरांडी, महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, एसटी मोर्चा झारखंड के उपाध्यक्ष दुर्गा मरांडी , लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी दानीएल किस्कू, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा झारखंड के पूर्व महामंत्री मो0 नजीबुल हक, एसटी मोर्चा झारखंड के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य साहेब हांसदा, जिला मंत्री जामू मरांडी, जिला महामंत्री जुनास टुडू, बरसन सोरेन, शिव प्रसाद पहाड़िया, शिबू हेंब्रम, रामजी हांसदा, तथा प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित हुए। बैठक खासकर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के संगठन को मजबूत करने के विषय पर विस्तार किया चर्चा किया गया। बोरियो विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक तथा भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के संताल परगना प्रभारी ताला मरांडी ने कहा कि पूरे जिले में एसटी मोर्चा के संगठन को प्रखंड, पंचायत एवं ग्राम बूथ स्तर तक एक एक कार्यकर्त्ता जोड़कर बूथ कमिटी को मजबूत करना है। महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए प्रखंड स्तर एवं जिला स्तर में शिविर और कार्यशाला आयोजित किए जाने की आवश्यकता है, इससे अनुसूचित जनजाति मोर्चा काफी मजबूत होगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आगामी सप्ताह दिन रविवार समय 11 बजे महेशपुर प्रखंड के शाहरग्राम डोवाडंगा आम बागान में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित किया जाएगा। इस बैठक पाकुड़ जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी, जिला सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, प्रखंड अध्यक्ष एवं महामंत्री को उपस्थित होना अति अनिवार्य है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/wop5

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *