भाजपा के जनाक्रोश रैली में जरमुंडी से बड़ी संख्या में लोगों ने किया शिरकत

IMG-20221125-WA0093
बासुकीनाथ। भाजपा के द्वारा दुमका में आयोजित जन आक्रोश रैली में जरमुंडी के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता व स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए।शुक्रवार को सांसद प्रतिनिधि सह किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश मंडल की अगुवाई में जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों से सैकड़ों की संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता व स्थानीय ग्रामीण दुमका के लिए रवाना हुए। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश मंडल ने कहा कि प्रदेश की हेमंत सोरेन की सरकार आमजन की समस्याओं का समाधान करने में नाकाम साबित हुई है। मुख्यमंत्री सो रहे हैं और अपनी सरकार को बचाने में व्यस्त हैं। श्री मंडल ने आमजनों से झारखंड सरकार की जन विरोधी नीतियों एवं राज्य में फैले भ्रष्टाचार, हिंसक घटनाओं के संदर्भ में जानकारी देते हुए राज्य सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही और खाद की कालाबाजारी भी हो रही है, लेकिन अधिकारी समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे हैं। सरकार से आम जनता त्रस्त है. सड़कें बदहाल है, पेयजल, सिंचाई, बिजली, कानून व्यवस्था से लोग परेशान है, लेकिन सरकार और अधिकारियों के कानों में जूं नहीं रेंग रही। इस मौके पर राज्य सरकार के विरुद्ध रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में भाजपा नेता, किसान मोर्चा कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/1znb

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *