भाजपा नेता सह पूर्व विधायक ने युवक को पंचायती के दौरान थूक चटवाया, मारी लात

08 Aug 2023 Kunwar 4

दशरथ महतो/दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका में भाजपा नेता का एक विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है इस विडियों में अमानवीय तरीके से भीड़ एक युवक को सजा दे रही है। पहले कान पकड़ कर उठक बैठक और फिर उसके बाद युवक को जमीन पर थूक चटवाया गया। उससे भी जब जी नहीं भरा तो भाजपा नेता ने भीड़ के समक्ष युवक को एक लात मारा। जब यह पूरा घटनाक्रम हो रहा था उसी दौरान लोगों ने विडिया बना लिया और इस सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस तरह से सजा देने वाले पूर्व विधायक देवेन्द्र कंुवर है। जिनकी अब सोशल मीडिया में फजीहत हो रही है। 

08 Aug 2023 Kunwar 2

क्या है पूरा मामला 

पूर्व विधायक देवेन्द्र कुंवर ने इस मामले में जानकारी दी है कि जरमुंडी थाना क्षेत्र के साधुडीह गांव का रहने वाला 30 वर्षीय मो.तौफीक नदी में नहाने वाले महिलाओ एवं युवतियों विडिया बनाता था। जब भी नदी में महिला एवं युवती स्नान करती थी तो छुपकर विडियो बना लेता था। नोनीगांव के ग्रामीणों ने पहले ही इसकी शिकायत उसके पिता से की लेकिन जब वह फिर पकड़ा गया तो ग्रामीण उसे पूर्व विधायक देवेन्द्र कुंवर के पास ले गये और इस मामले में पंचायती शुरू हो गया। देवेन्द्र कुंवर पूर्व विधायक इसलिए लोगों ने उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। इसी दौरान लोग उस युवक का सिर मुंडवा कर बाजार घुमाने जैसे बात कर रहे थे और दो समुदाय का मामला था इसी दौरान यह मामला लोगों ने रेकार्ड करके सोशल मीडिया पर डाल दिया। उसके बाद युवक को एक वर्ष के लिये नोनीहाट से बाहर भेज दिया। फिलहाल युवक को नोनीहाट से बाहर भेज दिया गया है। 

08 Aug 2023 Kunwar 3

क्या कहते है पूर्व विधायक 

पूर्व विधायक ने सोशल मीडिया पर विडियो वायरल होने के बाद अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनके पास ग्रामीण पंचायती के आये थे। दो समुदाय का मामला था। युवक पर गंभीर आरोप था कि उसने नहाने के दौरान महिलाओं का विडियो बना लिया था लोग उसका सिर मुंडवा कर बाजार घुमाने की मांग कर रहे थे लोगों को रोकने के लिये माफी मंगवाया गया। यदि पुलिस तक बात जाती तो मामला बिगड़ सकता था इसलिए मामला समाप्त करने के लिये माफी मंगवा कर युवक को बाहर भेज दिया गया है। 

सोशल मीडिया पर हो रही है किचकिच 

इस पोस्ट के बाद विरोध पूर्व विधायक देवेन्द्र कुंवर को तालिबानी सजा देने वाले कर रहे है युवक विशेष समुदाय का था और उस पर आरोप भी गंभीर था इसलिए सोशल मीडिया पर देवेन्द्र कुंवर के समर्थन में भी काफी लोग हैं 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xvpd

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *