भाजपा सिर्फ भाषण देने जानती है जबकि कांग्रेस काम करने पर यकीन रखती है : उदय लखमानी

IMG-20221124-WA0101

हिरणपुर।  प्रखण्ड के मोहनपुर पंचायत में आज कांग्रेस पार्टी के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा प्रखण्ड अध्यक्ष मो मनोबर आलम के अध्यक्षता में की गई जिसमें मुख्यातिथि के रूप में पाकुड़ जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सह लिट्टीपाड़ा बिधानसभा प्रभारी ऊदय लखमानी उपस्थित हुए।
मोहनपुर पंचायत में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम में मोहनपुर पंचायत घुमा गया साथ ही राहुल गांधी जिंदाबाद कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद आलमगीर आलम जिंदाबाद के नारों से गुंजा वही विभिन्न दलों के 50 से अधिक समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा सभी को जिला अध्यक्ष ऊदय लखमानी ने माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस नेता राष्का हेम्ब्रम ने किया वही कार्यक्रम का अगवाई प्रखण्ड कांग्रेस के महासचिव मुस्ताक अंसरी ने किया भारत जोड़ो यात्रा के उपरांत मोहनपुर स्कूल मैदान में एक सभा किया गया। 
अंत मे जिला अध्यक्ष श्री लखमानी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सबो के अभिभावक मंत्री आलमगीर आलम प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी के आदेश पर हर पंचायतों में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है आज देश अराजक माहौल से गुजर रहा है देश महंगाई से त्रस्त है युवा बेरोजगार है 2 करोड़ की नौकरी देने का वादा कर भाजपा सत्ता में आई लेकिन 2 करोड़ नौकरी खत्म कर युवाओं को बेरोजगार बना दिया देश नफरत के माहौल से गुजर रही है उसे खत्म करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना है पहले की तरह भाईचारा का माहौल बने। राज्य में महागठबंधन की सरकार है। मंत्री आलमगीर आलम लगातार गांव को शहर से जोड़ने के लिए सड़के बनवा रहे है। मनरेगा में मजदूरी बढ़ाया है। इसी से भाजपा में बौखलाहट है। लेकिन कांग्रेस न झुकने वाली है न रुकने वाली। राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस संघर्षों के राह को चुनकर आगे बढ़ रहा है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर आज लोग घरों से निकलकर कांग्रेस से जुड़ रहे है उसी का एक झलक आज आप सभी देख रहे है। 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ru0h

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *