दुमका। झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक जोहार सभागार में हुई। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि दुमका के सांसद सुनील सोरेन शामिल हुए। सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि कहीं न कहीं विश्वकर्मा समाज के अधिकारों का हनन हुआ है। विश्वकर्मा समाज मांगों को लोकसभा के सदन में उठाएंगे। विश्वकर्मा समाज को आबादी के अनुसार राजनीति में भागीदारी मिलनी चाहिए।
बैठक की अध्यक्षता विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने किया तथा मंच संचालन प्रदेश प्रधान महासचिव संतन शर्मा ने किया। इस बैठक में निर्णय लिया कि 12 फ़रवरी 2023 राँची के मोरहाबादी मैदान में विश्वकर्मा समाज की ओर से रैली निकाली गयी। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने कहा राँची के मोरहबादी मैदान में 12 फ़रवरी को होगी। विश्वकर्मा अधिकार रैली ऐतिहासिक होगी। इस रैली में पूरे झारखंड से लाखों की संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोग शामिल होंगे। सभी जिला में जोरदार तैयारी होगी सत्ता में भागीदारी चाहिए।
सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा विनोद कुमार शर्मा को सर्वसम्मति से झारखंड प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया गया। स्वागत भाषण डॉ विनोद कुमार शर्मा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन विश्वकर्मा समाज की सोनम शर्मा ने किया। दुमका जिला अध्यक्ष गंगाधर शर्मा ने समाज की समस्याओं की चर्चा की व सांसद महोदय से एक एंबुलेंस की मांग की।
प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष शंकर विश्वकर्मा, देवनाथ राणा, रमेश मिस्त्री, शंकर शर्मा, संतोष कुमार, यदु राणा, महावीर राणा, विनोद राणा, देवकी राणा, मनोज विश्वकर्मा, आनन्द विश्वकर्मा,लखनलाल शर्मा, उमेश कुमार शर्मा, संतोष राणा, नन्दलाल शर्मा, डॉ बाबूलाल शर्मा, नीलेश शर्मा, पशुपतिनाथ शर्मा, हरिदास शर्मा, लव कुमार विश्वकर्मा, वकील विश्वकर्मा, उमेश राणा, दुर्गा राणा,
जिला महासचिव रविन्द्र शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष जयराम शर्मा, प्रदेश महासचिव जयप्रकाश शर्मा, प्रदेश सचिव पवन शर्मा, डॉ विनोद शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अरुण शर्मा एवं अनूप शर्मा सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में रविंद्र शर्मा, अरुण शर्मा, टुलु शर्मा, पवन शर्मा, जय राम शर्मा, सोनम कुमारी आदि ने विशेष योगदान दिया।