हिरणपुर। कांग्रेस पार्टी के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम गांव गांव में होना है, इसके लिए लिट्टीपाड़ा बिधानसभा प्रभारी पाकुड़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष उदय लखमानी के निर्देश पर कांग्रेस कार्यक्रम की सफलता के लिए जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है।मंत्री आलमगीर आलम, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर झारखण्ड में भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक सुबोध कांत सहाय ने आदेश दिया है कि हर एक पंचायत प्रखण्ड बूथ गांव घर मे राहुल गांधी के विचारों को पहुंचना है। इसी निमित आज हिरणपुर प्रखण्ड के मोहनपुर पंचायत में आगामी बृहस्पतिवार को भारत जोड़ो यात्रा होना है। इस कार्यक्रम को सफल करने के लिए कांग्रेस नेता राष्का हेम्ब्रम, प्रखण्ड कांग्रेस सचिव अलीहुसेन मोमिन ने जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगो से मुलाकात किया और कार्यक्रम को सफल करने में सहयोग करने की अपील किया।