
दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका में भीषण लू के कारण दुमका के अटल बिहार बावजेपी बस पड़ाव के पीछे दो लोग अचानक बेहोश हो गये। पहले दावा किया गया कि दोनों की जान चली गयी है उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी जबकि दूसरा बेहोश था। आनन फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया है। बेहोश व्यक्ति को इलाज के लिये दुमका के फूलो झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल मे ंभर्ती करा दिया गया है जहंा उसका इलाज चल रहा है।
वही लू लगने के कारण दुमका के नगर थाना क्षेत्र के जरूवाडीह के रहने वाले नसीब कुमार मंडल की जान चली गई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई। यह भी दावा किया जा रहा है जिसका इलाज चल रहा है उसका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है जबकि नसीब को शराब की लत थी। इस घटना के समय उसकी स्थिति क्या थी यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा।
दुमका में इन दिनों तापमान 40 के पार है कड़ा धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही है जो जानलेवा बनी हुई है। सरकार ने छुट्टी की घोषणा कर दी।
लू से कैसे बचे हमारे चैनल के इस लिंक पर जाकर देखें पूरी रिपोर्ट (https://youtu.be/SRhX5o2ONLg)