भोड़ाबाद पंचायत के पहाड़िया बहुल चिहुटियां गांव में नए मतदाता बनाए गए

IMG-20221213-WA0152
जरमुंडी के पहाड़िया बहुल गांव में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

बीडीओ ने ग्रामीणों एवं युवाओं को निर्वाचन के महत्व से अवगत कराया

बासुकीनाथ। जरमुंडी प्रखंड के भोड़ाबाद पंचायत अंतर्गत  पहाड़िया बहुल चिहुटिया गांव में मंगलवार को ग्रामीणों के बीच मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बीडीओ ने छूटे हुए योग्य आवेदकों का ऑन स्पॉट कुल आठ लोगों का प्रपत्र छह भरा गया। जिसमें नए युवा भारती देवी, चंदमुनि देवी, पिंकी देवी, मंटू गृही, मीरा देवी, प्रदीप गृही, मनोज गृही सहित कुल आठ युवाओं का नाम प्रपत्र छह से जोड़ा गया। इस मौके पर बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू ने गांव के मतदाताओं को मतदान का महत्व बताते हुए लोभ, लालच व स्वार्थ से परे होकर स्वविवेक से निर्णय लेते हुए राष्ट्रहित में अपने मत का प्रयोग करने की बात कही। इस मौके पर बीडीओ ने ग्रामीणों को इलेक्शन ऐप, वीएचएल, गरुड़, एनवीएसपी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान को आधार सीडिंग कराने को लेकर भी मतदाताओं को जागरूक किया गया। मतदाता सूची के नाम में सुधार करना व जोड़ना एवं आधार कार्ड को वोटर कार्ड से लिंक करने को लेकर भी  जागरूकता अभियान चलाया गया। जरमुंडी बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू के निर्देश पर पर्यवेक्षक रवि कुमार ने ग्रामीणों एवं युवाओं को निर्वाचन के महत्व से अवगत कराया। पर्यवेक्षक रवि कुमार ने सभी प्रकार के इलेक्शन एप्प के बारे में विस्तार पूर्वक ग्रामीणों को जानकारी दी। इसमें प्रपत्र-छह, सात एवं आठ के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। वोटर को निर्वाचन की बारीकियों से अवगत कराया गया। इस मौके पर नए मतदाताओं को जोड़े जाने के कार्य में शिथिलता बरतने को लेकर बीएलओ नुनु कुमारी देवी, पर्यवेक्षक नारायण मिश्रा से स्पष्टीकरण पूछा गया। इस मौके मो. अख्तर, बीपीओ प्रभावती संगीता सोरेन व स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/mfjx

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *