महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के ऊपर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं कि जाएगी

IMG_20221112_195057
पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमृत पांडे के नेतृत्व में आज पाकुड़ नगर के बिरसा चौक में टीएमसी के अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया।
जिला अध्यक्ष अमृत पांडे ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के नेता के नेता अखिल गिरी ने आज महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के ऊपर अभद्र टिप्पणी की है। उनकी यह टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है। टीएमसी की मुखिया और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श्रीमती ममता बनर्जी स्वयं एक महिला हैं लेकिन उनके एक मंत्री ने महामहिम के ऊपर जो अभद्र टिप्पणी की है। उससे देश के साढ़े 10 करोड़ जनजाति आबादी का अपमान हुआ है। साथ ही साथ, देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की भी हत्या की गई है। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जो टीएमसी के अध्यक्ष श्रीमती ममता बनर्जी के पल्लू के नीचे छुपे रहते हैं वह बताएं कि एक जनजाति महिला जो देश के राष्ट्रपति हैं आज उनका अपमान हो रहा है तो वह चुप क्यों हैं? महामहिम राष्ट्रपति 15 नवंबर को झारखंड की पावन धरती पर होंगे और आज उनका अपमान किया जा रहा है और मुख्यमंत्री चुप हैं। भारतीय जनता पार्टी तृणमूल कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा का पुरजोर विरोध करती है।
आज के कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष पंकज साह, विवेकानंद तिवारी, हिसाबी राय, प्रसन्ना मिश्रा, जीतू सिंह, पार्थ रक्षित, रतन भगत, प्रकाश जयसवाल, अभीक दास, गणेश रजक, असीम मंडल, वार्ड पार्षद अशोक प्रसाद उपस्थित हुए।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/is9d

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *