दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका के नगर थाना क्षेत्र से दिनदहाड़े झपट्टा मारकर मोटरसाइकिल दो अज्ञात अपराधियो ंने एक महिला के गले से सोने का चौन छिनकर फरार हो गये। यह घटना सबेरे 10ः30 बजे की है। जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के शिवसुन्दरी रोड निवासी पवन कुमार झा की पत्नी सोनी देवी अपने दुकान से घर जा रही थी इसी दौरान दो अज्ञात अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर उनके नजदीक आये और झपट्टा मार उसके गले से चौन छिन लिया। इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को महिला और उसके परिजनों ने दिया है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है लेकिन अब तक इस मामले में एफआइआर दर्ज नहीं हुआ है।
वहीं दूसरी घटना बासुकीनाथ का है जरमुंडी थाना क्षेत्र में सोमवार को दोपहर 1ः30 बजे इस घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित भोलेनाथ महाराणा ने बताया कि बासुकीनाथ स्टेट बैंक से 49 500 रूपया की निकासी करके वह अपने घर जा रहा था इसी दौरान कालीमंदिर के पास पहुंचा ही था कि पहले से घात लगाए दो बदमाश ब्लैक रंग की पल्सर मोटरसाइकिल में सवार होकर उनका पैसा छिनकर फरार हो जाता है। पीड़ित ने जरमंडी थाना में शिकायत की है लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली है।