देवीपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत बारांवा पंचायत मुख्यालय गांव और जमुआ बाजार से भारत माइक्रोफाइनेंस कंपनी जो देवघर स्थित इंडसलैंड बैंक से संबद्ध है,उसके कंपनी के एक कमीॅ राजीव मंडल महिला ग्रूप से राशि की वसूली कर अपनी मोटरसाइकिल संख्या जेएच 18 जी 5613 से लौट रहा था।इसी बीच बाघरायडीह खिजुरिया के निकट आते ही पीछे से चकाई थाना क्षेत्र के बक्सीला गांव की ओर से एक ब्लू कलर का अपाची मोटरसाइकिल पर दो अपराधी और काला कलर का पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो आदमी कुल चार की संख्या में अपराधियों ने मोटरसाइकिल का पीछा करते हुए बाघरायडीह खिजुरिया गांव के पास रोक लिया और मारपीट कर एक गड्ढे में गिरा दिया।मोटरसाइकिल से चाबी,उसके पाकेट से मोबाइल फोन और डिक्की तोड़कर महिला ग्रूप से वसूली गई एक लाख 20 हजार रूपए कैश और फायनेंश में प्रयुक्त होने वाले टैब को लूटकर राजीव मंडल का मोटरसाइकिल छोड़कर सभी सामान और राशि लूटकर बिहार के बक्सीला चकाई थाना की ओर भाग गये।घटना की सूचना देवीपुर थाना को दी गई। थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह के निदेॅश पर एसआई गौतम कुमार वर्मा सुरक्षा बलों के साथ घटना स्थल पर जाकर फायनेंश कमीॅ से पूछताछ कर घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली और सघन रूप से अपराधियों की तलाशी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
एसआई गौतम कुमार वर्मा ने बताया कि घटना स्थल से महज सौ मीटर की दूरी पर बिहार का सीमावर्ती चकाई थाना क्षेत्र पड़ता है,सभी अपराधी बिहार के चकाई थाना क्षेत्र की ओर भाग गया है।घटना की जानकारी चकाई थाना प्रभारी को दे दी गई है।अपराधियों के धर पकड़ के लिए छापेमारी दल का गठन कर लिया गया है।अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा।भारत फायनेंश कंपनी के गतिविधियों के बारे में थाना की सूचना दी गई है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ma97