देवघर। मारवाड़ी सम्मेलन देवघर की तरफ से सरकारी हॉस्पिटल पूरी सब्जी केंद्र पर श्रील फाउंडेशन को निहार नितीश लिखवानियां के द्वारा एक फ्रिज श्रील फाउंडेशन के संस्थापक कमलेश तुलस्यान एवं ताराचंद जैन को दिया गया। इसके पूर्व में भी अग्रवाल सम्मेलन के बैनर तले दो पंखे लगवाए गए थे। मारवाड़ी सम्मेलन देवघर जिला के द्वारा कई प्रकार की शहर में सेवा की जा रही है। सेवा ही धर्म है, धर्म ही कर्म है, कर्म ही पूजा है मारवाड़ी सम्मेलन शहर के सभी शहर वासियों को यह संदेश देना चाहता है। अपने जीवन में क्षमता अनुसार कुछ ना कुछ सेवा का कार्य एवं समाज सेवा में अवश्य सहयोग करें। इस कार्यक्रम में मारवाड़ी सम्मेलन के प्रमंडलीय उपाध्यक्ष शिवकुमार सराफ, ताराचंद जैन, नितीश लिखवानियां, जयनारायण शर्मा, अशोक सराफ, सचिन सुल्तानिया, गुलाब मिश्रा, अशोक गुटगुटिया, अनिल झुनझुनवाला, पवन टमकोरिया, अशोक दायमा, दिनेश पोद्दार, प्रमोद खोवाला, संतोष गुटगुटिया, बजरंग सुल्तानिया, जगमोहन टिबडेवाल आदि सदस्य उपस्थित थे।