मुखिया की मौजूदगी में छात्रों के बीच पोशाक का वितरण हुआ, छात्रों में खुशी का माहौल

IMG-20221209-WA0019

पाकुड़।  सदर प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मनीरामपुर उत्तर टोला में मुखिया मुजीबुर रहमान की मौजूदगी में गुरुवार को छात्रों के बीच पोशाक का वितरण किया गया। पोशाक वितरण में उप मुखिया सादिउर रहमान, खुर्शीद आलम, जोहार शेख, सफीकुल इस्लाम, मतिउर रहमान, शमशुल हक, अंसारुल हक, प्रबंध समिति के अध्यक्ष अबुल खैर, प्रधानाध्यापक अजमल खान एवं गणमान्य ग्रामीण मौजूद थे। मुखिया मजिबूर रहमान के हाथों पोशाक वितरण का शुभारंभ किया गया। मुखिया ने बच्चों को बारी-बारी से पोशाक वितरण किया। अन्य अतिथियों के हाथों भी पोशाक बांटा गया। मुखिया मुजीबुर रहमान ने कहा कि सरकार की जो भी योजनाएं छात्रों के लिए चल रही है, उसे छात्रों तक पहुंचाना स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ हम सबकी जिम्मेवारी बनती है। आज बच्चों के चेहरे पर खुशी देखकर अच्छा लग रहा है, इसी तरह विद्यालय प्रबंधन आगे भी सरकारी योजनाओं का सही लाभ छात्रों को देंगे। इसी उम्मीद के साथ में छात्रों को यूनिफॉर्म में ही स्कूल आने का अनुरोध करता हूं। मुखिया ने कहा कि विद्यालय में पठन-पाठन और एमडीएम योजना भी नियमित रूप से चलाएं।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/x7fs

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *