आसनसोल झाझा तक पहली फेरा में यात्रियों ने लिया सफर का आनंद
मधुपुर। आसनसोल और झाझा दैनिक रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। गुरुवार से आसनसोल रेल मंडल ने मेट्रो जैसी सुविधा वाली मेमू ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दी है। अब लोकल ट्रेन (मेमू) के यात्रियों को मेट्रो का आनंद ले सकेंगे मिलेगा।मेट्रो की तरह बनाई गई है मेमू की बोगियां । दरअसल, इन ट्रेन की बोगियां मेट्रो की तरह बनाई गई हैं। यह ट्रेन आसनसोल से झाझा तक पहली बार गुस्वार से रेल यात्रियों के लिए परिचालन शुरू कराया गया । पूर्व में रैक को महीनों तक ट्रायल के लिए रेलखंड पर चलाया गया । इस ट्रेन में
सीसीटीवी कैमरे निगहबानी मे रेल यात्री सफर करेंगे ।
सामान्य लोकल ट्रेन से यह काफी भिन्न है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए बोगिया में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। खड़े होकर सफर करने वाले यात्रियों को और ज्यादा जगह दी गई है। बैठने की व्यवस्था ज्यादा सुव्यवस्थित है। दरवाजे आटोमेटिक हैं । बताया जाता है इसकी न्यूनतम व अधिकतम गति एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेन की तरह हें । इस ट्रेन के चालक और गार्ड की केबिन पूरी तरह वातानुकूलित व अत्याधुनिक है। सफर के दौरान रेल यात्रियों कोसूचना मिलेगी, ट्रेन कहां पहुंची, अगला स्टेशन कौन होगा ।इस ट्रेन की बोगियों में मेट्रो की तरह डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगे हैं। जो ट्रेन की वर्तमान स्थिति को बताएंगे। इनमें यात्री यह देख पाएंगे कि ट्रेन कहां से कहां जा रही है, किस स्टेशन से निकली है, अगला स्टेशन कौन सा है। ट्रेन के स्टेशन पर रुकते ही दरवाजे खुद खुल जाएंगे, चलने से तुरंत पहले अपने आप बंद होंगे। बायो टायलेट की भी सुविधा हैं |हालांकि एक ही रैक है, इसलिए फिलहाल रेलवे प्रशासन में आसनसोल झाझा तक एक फेरा प्रारंभ किया है । पहले दिन ट्रेन में सफर करने वाले मधुपुर से रेल यात्री अमित कुमार मोहम्मद नसीम मोहम्मद असलम तबरेज मुन्ना समेत कई यात्रियों ने कहा कि इस ट्रेन में अब दैनिक रेलयात्री और लोकल ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को हमसफर, राजधानी, जनशताब्दी ट्रेन जेसा सफर करने में आनंद महसूस हो रहा है!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/bgtn