युवाओं ने थामा झामुमो का दामन

IMG-20221209-WA0088
गोड्डा। आगामी 15 दिसंबर को जिला मुख्यालय में प्रस्तावित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की खतियानी जोहार यात्रा के तहत आम सभा को सफल बनाने के लिए झामुमो एवं महागठबंधन के नेता जोर शोर से लगे हुए हैं। इस क्रम में झामुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष सह पार्टी की केंद्रीय समिति के सदस्य राजेश मंडल युवाओं को झामुमो से जोड़ने के अभियान पर भी लगे हुए हैं। श्री मंडल के प्रयास से शुक्रवार को गोड्डा नगर के वार्ड नंबर 7 एवं 8 के सामाजिक कार्यो मे सशक्त एवं सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवाओं ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कार्यो से प्रभावित होकर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।
झामुमो की केन्द्रीय समिति के सदस्य सह पूर्व जिला झामुमो अध्यक्ष राजेश मंडल की अगुवाई मे झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामने वालों में आनन्द कुमार उर्फ विक्की यादव के साथ अभिषेक कुमार उर्फ रंजन यादव, प्रवेश कुमार यादव, अभिषेक कुमार यादव, सूरज मंडल, चन्दन कुमार सिंह, मणि कुमार मेहतर, सुमन कुमार साह, प्रिन्स कुमार यादव एवं गौरव कुमार उर्फ बिट्टु यादव शामिल रहे। झामुमो की सदस्यता ग्रहण करने वाले इन युवाओं ने कहा कि वे लोग मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कार्यों से काफी प्रभावित हैं। हेमन्त सोरेन जो कहते हैं, वह करते है।खासकर जो 1932 खतियान आधारित नियोजन नीति एवं ओबीसी, अनुसूचित जाति एवं जनजातियों का आरक्षण सीमा बढ़ाकर झारखंडियों में एक अलग विश्वास कायम किया है। उन्होंने कहा कि आगामी 15 दिसम्बर 2022 को गोड्डा जिला मुख्यालय के मेला मैदान मे होने वाली खतियानी जोहार यात्रा रैली ऐतिहासिक होगी, जिसमें नई पीढी के हजारों-हजार युवाओं का जुटान करने के लिए हम सभी रात-दिन एक करेंगे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xfky

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *