मधुपुर। जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी जी कल दोपहर 12 बजे 94 किलोमीटर एडीबी सड़क का भूमि पूजन एवं शिलान्यास करमदाहा मोड़ पर करेंगे। इस सड़क को लेकर विधायक काफी लंबे समय से प्रयासरत थे। डबल लेन सड़क बन जाने से आवागमन काफी सुगम हो जाएगी। अपने व्यस्त कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए 2:00 बजे मुचियाडीह पहुंचकर गुंदलीपहाड़ी और मुचियाडीह के बीच रजिया नदी पर उच्चस्तरीय पुल का करेंगे शिलान्यास। इस पुल के बन जाने से धनबाद की दूरी काफी कम हो जाएगी। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए इस अति महत्वपूर्ण पुल का कल विधायक जी आधारशिला रखेंगे। अतः आप सभी कार्यकर्ताओं एवं मीडिया बंधुओं से अनुरोध है कि आप कल दोपहर आप ससमय कार्यक्रम स्थल पहुंचकर इस ऐतिहासिक पल मे भाग ले।