यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ किया नारेबाजी
महाविद्यालय की छात्राओं की मांग कैंपस की बाउंड्री वाल एवं सिक्योरिटी दिया जाय
महाविद्यालय के कैंपस में घुसकर आवारा लड़के छात्राओं के साथ करते हैं गंदी गंदी टिप्पणी
मोहनपुर में रविंद्रनाथ टैगोर महाविद्यालय देवघर जो मोहनपुर थाना के अंतर्गत बैजनडीह गांव बिहार बॉर्डर के पास स्थित हैं। दिनांक 17 नवंबर 2022 को महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने ताला जड़कर यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किया। महाविद्यालय में स्टाफ के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी किया है। बताते चलें कि 12 नवंबर 2022 को पांच आवारा लड़के जो कॉलेज कैंपस में घुसकर लड़कियों के साथ गलत गलत टिप्पणी एवं गाली गलौज किया गया था जो महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं के द्वारा देवघर उपायुक्त को ट्विटर के माध्यम से पूरी घटना की सूचना दिया। जिन्हें तुरंत थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने की निर्देश दिया गया। वहीं थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है एवं महाविद्यालय की देखरेख में मॉनिटरिंग हर रोज करते हैं। 16 नवंबर को भी तीन लड़के के द्वारा लड़कियों को ताना झांकी एवं भद्दी भद्दी एवं गंदी टिप्पणी किया गया था। जिन की सूचना छात्राओं के द्वारा महाविद्यालय के एसोसिएट्स डीन नरेश चंद्र गुप्ता को दिया गया। जो तुरंत मोहनपुर थाना प्रभारी की इनकी सूचना दिया गया।10 जुलाई को भी इस तरह की घटना हो चुकी थी जो प्रशासन तक नहीं इनकी खबर पहुंच पाई थी। उस दिन बाहर के आवारा लड़के महाविद्यालय में घुसकर कैंटीन में खाते पीते एवं शरारती करते थे। वही 10 जुलाई 2022 को शरारती करने के मामले में छात्र छात्राओं ने हंगामा किया था। लेकिन सूचना प्रशासन तक नहीं पहुंच पाई थी।
इस महाविद्यालय में हाइ कमेटी की सिक्योरिटी गार्ड की आवश्यकता है, विद्यालय कैंपस में सीसीटीवी कैमरे लगना चाहिए, बाउंड्री वॉल की कम से कम 7 फीट ऊंचाई होनी चाहिए, कोई भी ग्रामीण महाविद्यालय में बिना पूछताछ के अंदर नहीं आ सकते हैं, प्रशासनिक सुविधा जैसे पेट्रोलिंग की हर रोज निगरानी रहनी चाहिए जिससे हम लोग सुरक्षित रह सके।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/icwi