रांची में जिंदा जले बस के चालक और खलासी

रांची। झारखंड की राजधानी रांची से दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। दीपावली के दीपक से आग लगने से बस के साथ चालक और खलासी दोनों  जिंदा जल गये। यह घटना है रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड की। जानकारी के अनुसार मून लाइट बस के चालक और खलासी की मौत हो गयी। चालक का नाम मदन और खलासी इब्राहिम बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रात में बस का खलासी इब्राहिम दीपक जलाकर चालक मदन के साथ बस में सो गया। अचानक दीपक के कारण बस में आग लग गयी। दोनों इस आग लगे बस से बाहर नहीं आ पाये। दोनों जिंदा जल गये। इस घटना के बाद रांची बस स्टैंड में खलबली मच गयी है और पुलिस ने इस कार्रवाई शुरू कर दी है। 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/p0nj

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *