रांची। झारखंड की राजधानी रांची से दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। दीपावली के दीपक से आग लगने से बस के साथ चालक और खलासी दोनों जिंदा जल गये। यह घटना है रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड की। जानकारी के अनुसार मून लाइट बस के चालक और खलासी की मौत हो गयी। चालक का नाम मदन और खलासी इब्राहिम बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रात में बस का खलासी इब्राहिम दीपक जलाकर चालक मदन के साथ बस में सो गया। अचानक दीपक के कारण बस में आग लग गयी। दोनों इस आग लगे बस से बाहर नहीं आ पाये। दोनों जिंदा जल गये। इस घटना के बाद रांची बस स्टैंड में खलबली मच गयी है और पुलिस ने इस कार्रवाई शुरू कर दी है।