राजस्व कर्मचारी को अनावश्यक रूप से किया जा रहा है टॉर्चर एवं परेशान 

IMG-20221209-WA0124
धमकी के कारण मन में बना रहता है हमेशा डर : अविनाश कुमार 

जमुआ। जमुआ प्रखंड के हल्का नम्बर आठ एवं बारह में कार्यरत राजस्व कर्मचारी अविनाश कुमार को राजनीतिक दल के कार्यकर्ता द्वारा आवश्यक रूप से टॉर्चर एवं धमकी देने का मामला सामने आया है।
उक्त बात की जानकारी राजस्व कर्मचारी अविनाश कुमार ने देते हुए कहा कि आये दिन अजय कुमार साव के धमकी से काफी परेशान हूं तथा आशंका है कि मेरी हत्या कर सकती है, जिसको लेकर मन में हमेशा डर बना रहता है ।वहीं कहा जमुआ प्रखंड के कुछ राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा अजय कुमार साव का जमीन म्यूटेशन करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन उक्त जमीन का बंटवारा एवं पूर्व में वाद संख्या 1052 /21-22 के तहत पूर्व में ही अस्वीकृत कर दिया गया है। इसकें साथ 38 /21-22 के तहत म्यूटेशन आवेदन भूमि सुधार उप समाहर्ता खोरीमहुया न्यायालय द्वारा भी रद्द कर दिया गया है ।जिस वजह से म्यूटेशन नहीं हो पा रहा है। लेकिन अजय कुमार साव कुछ राजनीतिक पार्टी के सहारे हम पर दबाव बनाकर म्यूटेशन करवाने का प्रयास कर रहा है। हम उसे मना किए हैं तो मारने की धमकी दी जा रही है। आपको बता दें राजस्व कर्मचारी अविनाश कुमार नियमित रूप से अपने कार्य को करते हैं ।वही कर्मचारी श्री कुमार ने कहा धमकी के कारण मन में डर बना रहता है इसकी शिकायत वरीय अधिकारी से करेगें।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ujnw

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *