पाकुड़। पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के पाकुड़िया, छोटाउदलबनी, मोंगला बांध, तेतुलिया, आमकोना, राजपोखर, सहित अन्य गांव में राजस्व वसूली में वृद्धि के लिए बिजली विभाग ने क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। विभाग ने इसके लिए कई टीम का गठन किया है। विभाग के कर्मी गांव-गांव जाकर बिजली के उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए कह रहे हैं । उपभोक्ताओं से राशि जमा भी कराई जा रही है । इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं के पास ज्यादा बकाया है, उनके कनेक्शन भी काटी जा रही है। शनिवार को मिस्त्री प्रेम गुप्ता, राजेश मंडल, मोहम्मद सिकंदर अंसारी, उत्तम गोराई, हनीफ अंसारी, द्वारा कई लोगों का बिजली कनेक्शन काटा गया। 5000 से ऊपर वाले का विद्युत कनेक्शन काटा गया क्षेत्र के गांव में 15 दिनों में कूल 80 से 85 कंजूमर का कनेक्शन काटा गया। बिजली बिल नहीं जमा करने वाला सभी व्यक्ति का बिजली कनेक्शन काटा जाएगा। उपरोक्त जानकारी बिजली विभाग के कनिय अभियंता ने दी ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/mjka