राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर विवादित बयान को लेकर  मंत्री अखिलेश गिरी का भाजपाइयों ने फूका पुतला

IMG-20221113-WA0018
देवरी। जमुआ विधायक केदार हाजरा व पूर्व सांसद रविन्द्र राय के नेतृत्व में भारत के महामहिम द्रोपदी मुर्मू पर विवादित बयान को लेकर शनिवार को देवरी प्रखंड मुख्यालय के सामने बंगाल सरकार के मंत्री अखिलेश गिरी का पुतला दहन किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस मुर्दाबाद, अखिलेश गिरी हाय हाय के नारे के साथ पुतला दहन किया गया। वहीं भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता व नेताओं ने बंगाल सरकार से अखिलेश गिरी को मंत्री पद से जल्द हटाने की मांग किया। मौके पर कोडरमा के पूर्व सांसद रविन्द्र राय ने कहा कि अखिलेश गिरी द्वारा महामहिम के खिलाफ विवादित बयान काफी निंदनीय है एक तो महमहिम राष्ट्रपति महिला है ऊपर से आदिवासी है और ऐसे में यूपीए सरकार के मंत्री इस तरह के आपत्तिजनक बयान देते है इससे पता चलता है कि यूपीए सरकार में महिला व आदिवासी के प्रति क्या सोचते है।साथ ही उन्होंने अविलम्भ अखिलेश गिरी को मंत्री पद से हटाने का मांग किया है। वहीं जमुआ विधायक केदार हाजरा ने कहा कि आज हमलोगों ने इसलिए अखिलेश गिरी का पुतला दहन किया क्योंकि देश के महमहिम आदिवाशी महिला राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर आदिवासी समाज को अपमान करने का प्रयास किया गया है। जिससे पूरा देश आहत है। अगर बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी में एक महिला होने के नाते थोड़ी सी भी नैतिकता होगी तो तुरंत उसे मंत्री पद से बर्खास्त किया जाय। मौके पर भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/o847

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *