रेडियो खांची में एसकेएमयू के प्रो विनोद का मानसिक स्वास्थ्य पर व्याख्यान

skmu_Pro vinod_Radio

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान के विभागाध्यक्ष सह मेंटल हेल्थ मिशन इंडिया सह मानसिक स्वास्थ्य परामर्श केंद्र के निदेशक डॉ विनोद कुमार शर्मा ने राँची यूनिवर्सिटी के द्वारा संचालित रेडियो खांची में ‘‘मानसिक स्वास्थ्यः ज्ञान एवम व्यवहार’’ विषय पर व्याख्यान दिया। डॉ शर्मा ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को न तो हीनता के भाव से देखा जाना चाहिए और न ही अंधविश्वास में लिप्त़ होकर लोगों की जिंदगी खराब करनी चाहिए। एक स्वस्थ वातावरण का निर्माण होना चाहिए जहां विद्यार्थियो व युवाओं को आत्महत्या करने से न केवल बचा सके बल्कि सकारात्मक दृष्टि रखते हुए उन्हें नशा, द्वंद्ध, अपराध भावना आदि से भी दूर रख सके। कमेंट करने से अच्छा लोगो को वैज्ञानिक स्वास्थ्य पाथवेज अपनाने को अभिप्रेरित करना चाहिए। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान के शिक्षकों के लिए संभवतः यह पहला मौक़ा था जहां उक्त विषय पर विचार रखने का अवसर मिला। रेडियो खांची के 90.4 एफएम पर इसका प्रसारण दिनांक 29.04.2024 को प्रातः 11.10 में किया जाएगा। डॉ विनोद कुमार शर्मा ने केंद्र के निदेशक डॉ भगवती प्रसाद सिंह के प्रति हार्दिक आभार जताया। साथ ही डॉ विनोद कुमार शर्मा व रेडियो खांची के निदेशक डॉ बीपी सिंह से सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में भी सामुदायिक रेडियो सेवा की शुरूआत कैसे किया जा सकता है इस पर चर्चा हुई। इस दौरान सिकामु विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ विनय कुमार सिन्हा व सीसीडीडी डॉ अब्दुस सत्तार थे। यह कार्यक्रम तकनीकी सहयोगी प्रमोद मिश्रा के सहयोग से संपादित किया गया जहां कार्यक्रम का संचालन आर जे वैभवी ने किया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/yfj8

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *