लगाया गया नि:शुल्क मेडिकल जांच शिविर

IMG-20221212-WA0007

देवघर। रविवार को शिवगंगा के पास भट्टर धर्मशाला में डॉ एस के सिंह एवं डॉ भारती सिंह के दूारा निशुल्क परामर्श एवं जांच शिविर आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन बीजेपी के विधायक व जिला अध्यक्ष नारायण दास एवं पंडा धर्मरक्षणी सभा के महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर एवं देवघर के अरुणानंद झा, चंद्रशेखर खवाड़े ने संयुक्त रूप से किया ।रविवार दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक लगातार जांच चलती रही जिसमें डॉक्टर एसके सिंह ,डॉ भारती सिंह, डॉक्टर भी कुमार के द्वारा शिविर में आए हुए लगभग 167 लोगों का जांच कर उन्हें परामर्श दिया गया साथ ही आवश्यकतानुसार आए हुए लोगों का बीपी शुगर जांच करवाया गया। डॉक्टरों के द्वारा लिखित दवाइयों का भी नीरदा मेडिकल्स ने इस निशुल्क परामर्श एवं जांच शिविर में मुफ्त वितरण किया । इस निशुल्क परामर्श शिविर को नीरदा मेडिकल के संचालक पीयूष श्रीज्ञान के सहयोग एवं सामाजिक कार्यकर्ता सागर झा ने लगातार मेहनत की। इस आयोजन को सफल बनाने में देवघर के सूरज चंद ,रिशु राज, सोनू पांडे, उज्जवल सिंह, कुंदन कुमार, सुमित झा , महेश श्रृंगारी सहित दर्जनों युवाओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/upmi

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *