लाखों रूपये की बैटरी लेकर फरार ऑटो चालक को पुलिस ने पकड़ा

Nager thana

दुमका। दुमका के एमआइएस गेलेस्की के संचालक निखिल भालोटिया ने नगर थाना पुलिस को बताया कि ऑटो चालक शांतनू कुमार साह के माध्यम से जामताड़ा 23 पीस बैटरी ऑटो से डिलिवरी के लिये भेजा था। जामताड़ा दो जगहों पर यह बैटरी पहुंचाना था। ऑटो चालक बैटरी लेकर दुमका से निकला लेकिन जामताड़ा नहीं पहुंचा है। निखिल भालोटिया ने अपने स्तर से छानबीन किया फिर उसे ऑटो और चालक के साथ बैटरी का कुछ पता नहीं चला
नगर थाना पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू की जिसमें पता चला कि शांतनू कुमार साह ने बैटरी पश्चिम बंगाल के वीरभूम में बेच लिया है लगभग तीन लाख रूपया कीमत की बैटरी को काफी कम कीमत पर उसने बेचा था। पुलिस ने छापेमारी करते हुए पहले आरोपी को पकड़ा उसके बाद 8 पीस एक्साइड बैटरी आरोपी के घर से बरामद कर दिया। उसके बाद पश्चिम बंगाल के वीरभूम से 15 पीस बैटरी भी बरामद किया। जिसे जब्त कर नगर थाना में रखा गया है।
पुलिस ने नगर थाना कांड संख्या 104/24 में धारा 407 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/tgsg