लोकहित अधिकार पार्टी का जामा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

Lokhit _jama

जामा विधानसभा में लोकहित अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल टुडू की अध्यक्षता में किया गया। सम्मेलन का संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोनाल्ड मुर्मू ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू और विशिष्ट अतिथि प्रधान महासचिव अजहर ने सम्मेलन को संबोधित किया।

प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य आम जनता को उच्च शिक्षा और गंभीर बीमारियों के इलाज की निःशुल्क सुविधा देना है। उन्होंने पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि यह प्रयास समाज के कमजोर तबकों के उत्थान के लिए है।

प्रधान महासचिव  अजहर  ने अपने संबोधन में सवाल उठाया कि जब विधायक और सांसदों को आजीवन पेंशन दी जाती है, तो वोटरों को ‘वोटर पेंशन’ क्यों नहीं मिलनी चाहिए? उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा मुद्दा है जिस पर विचार करना आवश्यक है।

प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल मुर्मू ने नन-बैंकिंग कंपनियों द्वारा ठगी के शिकार पीड़ित परिवारों की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि इन जमाकर्ता परिवारों को उनका पैसा लौटाने की मांग को लेकर 30 सितंबर को रांची में महामहिम राज्यपाल के समक्ष एक दिवसीय महाधरना आयोजित किया जाएगा।

रोनाल्ड मुर्मू ने घोषणा की कि रांची राजभवन के सामने आयोजित महाधरना में भाग लेने के लिए दुमका जिले से सैकड़ों की संख्या में लोग प्रस्थान करेंगे।

सम्मेलन के दौरान कई अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए, और कार्यक्रम का समापन जोश और उत्साह के साथ हुआ

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/lxwt