विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण एम्स का कार्य ठप्प

IMG-20221213-WA0077

देवीपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान देवीपुर देवघर में मंगलवार को चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।इस कारण रजिस्ट्रेशन से लेकर,पैथोलॉजी, बैंकिंग समेत भवन निर्माण का विद्युत आधारित सभी काम ठप्प हो गया।सहायक विद्युत आपूर्ति विभाग के सहायक अभियंता राजकिशोर चौधरी और कनीय विधुत अभियंता दुुर्गेश नंदन सहाय के प्रयास के बाद दूसरा सर्किट से चार घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पायी है।घटना के बारे में जानकारी देते हुए कनीय अभियंता दुुर्गेश नंदन सहाय ने बताया कि रोहिणी गांव के एक व्यक्ति द्वारा जमीन समतलीकरण के क्रम में एम्स को आपूर्ति की जाने वाली अंडरग्राउंड 11 केबी लाईन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।जिस कारण एम्स में बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। दूसरे रूट से एम्स को बिजली दी जा रही है।क्षतिग्रस्त बिजली का तार अबतक ठीक नहीं हो पाई है।इस सम्बन्ध में रोहिणी के एक व्यक्ति पर बिजली का तार क्षतिग्रस्त करने पर 5 लाख रूपए का नुकसान पहुंचाने पर जसीडीह थाना में कनीय विधुत अभियंता दुगेॅश नंदन सहाय के आवेदन पर प्राथमिकी दजॅ कर लिया गया है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/dax2

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *