विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने जीएम कार्यालय के समक्ष दिया धरना

दुमका। झारखंड विद्युत कर्मी संघ दुमका एरिया बोर्ड के बैनर तले दुमका के मानव दिवस कर्मियों ने दुमका के विद्युत विभाग के पास धरना दिया। झारखंड विद्युत कर्मी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल विद्युत विभाग के महाप्रबंधक से मिला और पूरे माह का वेतन देने की मांग की है। पूर्व में भी विद्युत विभाग के मानव दिवस कर्मियों ने यह मामला उठाया था कि महीने के 30 काम करने के बावजूद इनलोगों को 20 से 24 दिन का वेतन ही मिल पाता है। 

मानव दिवस कर्मियों ने दुमका के महाप्रबंधक से भी इस मामले में बात करने का प्रयास किया था लेकिन पूर्व में नहीं मिल पाये थे। मंगलवार को महाप्रबंधक और मानव दिवस कर्मियों के बीच जमकर विवाद हुआ है और वार्ता विफल हो गयी है। अब मानव दिवस कर्मी किस तरह से रणनीति अपनाएंगे और हक मांगेगे इसकी चर्चा हो रही है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/c7sz