विद्युत विभाग द्वारा मधुपुर के कार्मेल स्कूल में की छापेमारी

IMG_20221125_215159

स्कूल प्रबंधन के खिलाफ विद्युत ऊर्जा चोरी करने पर 4,74,500 का लगाया गया जुर्माना 

मधुपुर थाने में कार्मेल स्कूल प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

मधुपुर। देवघर विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार उपाध्याय व मधुपुर विधुत विभाग कार्यपालक अभियंता सरताज कुरैशी के नेतृत्व में मधुपुर थाना क्षेत्र में विशेष विधुत छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान मधुपुर शहर के कार्मेल स्कूल में अवैध रूप से बाईपास कर विद्युत ऊर्जा की चोरी करते पकड़ा गया। मौके पर अधीक्षण अभियंता ने बताया कि विद्युत छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसके तहत जांच के क्रम में मधुपुर कार्मेल स्कूल में अवैध रूप से दो मीटर से बाईपास कर विद्युत ऊर्जा की चोरी कर उपयोग किया जा रहा था। जिससे विभाग को लाखों रुपए राजस्व की क्षति हुई है। वही इस संबंध में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ विद्युत ऊर्जा चोरी करने व लाखों रुपए राजस्व की क्षति पहुंचाने के खिलाफ 4,74,500 का जुर्माना लगाया गया है। वहीं इस मामले को लेकर विधुत सहायक अभियंता रोशन कुमार ने मधुपुर थाने में कार्मेल स्कूल प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। मौके पर विधुत विभाग के कर्मी अजय नंदी उर्फ मुनमुन, परशुराम भैया, सिकंदर, फिरदोस आलम, रमेश कुमार, मोनु,मौजूद थे!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ompo

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *