विद्युत व्यवस्था को लेकर मंत्री आलमगीर आलम एवं डीसी ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक

IMG-20221204-WA0030
 क्षेत्र में अब होगी बिजली की समस्याएं दूर और लोगों को मिलेगी भरपुर : आलमगीर आलम

पाकुड़।  जिले के परिसदन सभागार में मंत्री आलमगीर आलम एवं उपायुक्त सहित बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ अहम बैठक हुई। बैठक में बिजली आपूर्ति, संचरण एवं विद्युत बिल से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। मंत्री आलमगीर आलम के द्वारा निर्देश दिया गया कि हर गांव, घर-घर में बिजली मीटर लगना जरूरी है। ताकि बिजली चोरी नहीं हो सके। बैठक में बिजली से संबंधित अन्य समस्याओं पर भी चर्चा करते हुए डीसी ने आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि लोगो को परेशानी न हो। इसका ध्यान रखा जाना है। मौके पर उप विकास आयुक्त एवं सभी सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xgcp

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *