विधानसभा चुनाव 2024: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

SDO_DUMKA_2024

विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में चुनाव व्यय और संबंधित प्रक्रियाओं पर विस्तृत जानकारी दी गई।

उपायुक्त ने चुनावी खर्च से संबंधित निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन्स पर राजनीतिक दलों को जानकारी दी। उन्होंने प्रचार-प्रसार, पब्लिक मीटिंग्स, स्टार कैंपेन, रैली, मनी ट्रांसफर, मीडिया और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग जैसे विषयों पर चर्चा की। साथ ही, आदर्श आचार संहिता के पालन की सख्त हिदायत दी।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि राजनीतिक दलों के उम्मीदवार समय से बैंक अकाउंट खुलवाना सुनिश्चित करें। फ्लैक्स, पंपलेट, पोस्टर जैसी सामग्री में प्रिंटर का नाम और प्रकाशित सामग्री की संख्या अंकित होनी चाहिए, यह सुनिश्चित करना आवश्यक है।

उपायुक्त ने CVIGIL ऐप और Suvidha पोर्टल की कार्यप्रणाली पर भी विस्तार से जानकारी दी। सी-विजिल ऐप के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों के ऑनलाइन निष्पादन की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही, सुविधा पोर्टल के माध्यम से चुनाव के दौरान विभिन्न प्रकार की अनुमतियां प्राप्त करने की प्रक्रिया पर भी जानकारी दी गई। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुविधा पोर्टल का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की गई।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/0g9w

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *