दुमका: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष गौरव कांत के नेतृत्व में टीन बाजार चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन 31 जुलाई 2024 को विधानसभा में हुए घटनाक्रम के खिलाफ किया गया।
गौरव कांत ने बताया कि भाजपा के माननीय विधायकों ने जनता और बेरोजगार युवाओं की समस्याओं को विधानसभा के सभागार में मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने की कोशिश की थी, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के इशारे पर जबरन विधायकों को सभागार में बंद कर दिया। इसी दौरान बिजली और पानी की आपूर्ति भी काट दी गई और 19 विधायकों को निलंबित कर दिया गया।
इस घटना के विरोध में भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निवास मंडल, सुरेश मुर्मू, महामंत्री दीपक स्वर्णकार, उपाध्यक्ष मनोज पांडे, धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, बबलू मंडल, मीडिया प्रभारी पिन्टू अग्रवाल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल, गुंजन मरांडी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीतू झा अमन राज रमेश हंसदा दिनेश सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे ।