मेहरमा। महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह ने शनिवार को अपने निजी आवास खिरौधी गांव में विधायक कोटे से मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के कुल 41 दिव्यांगजनों को निशुल्क स्कूटी वितरण किया। इस दौरान दिव्यांग को स्कूटी के साथ स्वागत किया गया। कई दिव्यांगजनों को स्कूटी मिलने से रोजगार और अन्य काम करने में आने जाने में सुविधा उपलब्ध हो पाएगा। दिव्यांग जनों ने स्कूटी मिलने पर महागामा विधायक के प्रति आभार जताया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविंद झा, नंदू शेखर आजाद, शशांक शेखर, नयन राम समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।